नागौर, राजस्थान ।
नागौर से एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल शनिवार को नागौर लोकसभा क्षेत्र की नागौर विधानसभा के गांवों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ईनाणा गांव में जाकर खेड़ा धणी बाबा के धोक लगाई और वहाँ पर चुनावी सभा की। समर्थकों ने एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को चांदी के सिक्कों से तोलकर बेनीवाल का स्वागत किया। समर्थकों के द्वारा बेनीवाल का इस तरह से स्वागत करने के बाद बेनीवाल में एक नया जोश आ गया और उन्होंने अति उतसाहित होकर सभा को सम्बोधित किया।
हम आपको बता दे कि अब राजस्थान में अंतिम दौर का चुनाव प्रचार चल रहा हैं, राजस्थान की 13 सीटों पर चुनाव प्रचार बन्द हो चुका हैं। सोमवार को इन 13 सीटों पर मतदान होना है। इन 13 सीटों में अधिकांश सीट मारवाड़ की ही हैं। हालांकि नागौर लोकसभा सीट पर मतदान 6 मई को हैं। इसलिए अभी नागौर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार बन्द नहीं हुआ है।

Tnxx for comment