जयपुर, राजस्थान।
पूरे देश मे लोकसभा चुनावों का माहौल चल रहा हैं। वहीं राजस्थान में भी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हैं। क्योंकि कुछ दिनों बाद राजस्थान में 25 सांसद बनेगें और अगले 5 साल तक विकास की बागडोर उनके ही हाथो में रहेगी। राजस्थान की 13 सीटों पर 29 अप्रेल को चुनाव होना है, तो बाकी की 12 सीटों पर 6 मई को चुनाव होगा। इन 25 सीटों पर कुल 249 उमीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है।
इन्हीं 249 उमीदवारों में से राजस्थान की जनता 25 उमीदवारों का चयन करेगी। पहले चरण की 13 सीटों पर कुल 115 उमीदवार हैं, तो दूसरे चरण की 12 सीटों पर 134 उमीदवार हैं। इन सभी उमीदवारों के भाग्य का फैंसला राजस्थान के 4 करोड़ 88 लाख मतदाता करेंगें। राजस्थान प्रदेश की टोंक सवाईमाधोपुर सीट पर 8, अजमेर में 7, पाली में 8, जोधपुर में 10, बाड़मेर में 7, नागौर में 13 उमीदवार अपनी ताल ठोक रहे है। सबसे कम 5 उमीदवार करोली-धौलपुर सीट पर हैं।

Tnxx for comment