सीकर: कॉमरेड अमराराम के लिए रोड़ शो करने आयेंगे कन्हैया कुमार सहित माकपा के बड़े नेता

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में काफी तेज प्रचार चल रहा हैं। राजस्थान की आधी सीटों पर प्रचार रुक गया हैं, उन सीटों पर कल मतदान होगा। बाकी सीटो पर प्रचार काफी तेजी से किया जा रहा हैं, इन सीटों पर 6 मई को प्रचार होगा। सीकर लोकसभा सीट पर भी मतदान 6 मई को हैं, इसलिए प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा सीकर में माकपा भी चुनाव लड़ रही हैं और यहाँ से माकपा ने कॉमरेड अमराराम को।मैदान में उतारा हैं।

कॉमरेड अमराराम के लिए कन्हैया कुमार करेंगें रोड़ शो

आगामी 3 मई को माकपा सीकर में बड़ा रोड़ शो करने जा रही हैं। इस रोड़ शो में माकपा के बड़े स्तर के नेता भी भाग लेंगें। इस रोड़ शो में शामिल होने पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, योगेंद्र यादव, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और अभिनेत्री स्वरा भाष्कर भी आएगी। इन सब के अलावा जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी इस रोड़ शो में भाग लेंगे। 

कन्हैया कुमार जेएनयू में देशद्रोह के मामले में काफी फेमस हुए थे, हालांकि उन ओर आरोप सिद्ध नहीं हो पाया था। कन्हैया कुमार माकपा से बेगूसराय से लोकसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं। अब वो सीकर में माकपा उमीदवार कॉमरेड अमराराम के लिए रोड़ शो करेंगें और वोट की अपील करेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default