जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर कल सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में राज्य की 13 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इन 13 सीटों में मारवाड़ की अधिकांश सीटें शामिल है। साथ कल हो रहे मतदान में मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के दोनों बेटों की किस्मत का फैंसला जनता करेगी। गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और जोधपुर में कल ही मतदान किया जाएगा।
वहीं वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से भाजपा प्रत्याशी हैं और इस सीट पर भी कल सोमवार को ही मतदान होगा। इस तरह कल वैभव गहलोत और दुष्यंत सिंह दोनों के लिए ही जनता मतदान करेगी, लेकिन क्या यह दोनो राजकुमार सांसद बन पायेंगे। जोधपुर सीट पर वैभव गहलोत के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को।मैदान में उतारा हैं। इस सीट पर मुकाबला काफी रौचक हैं और दोनों ही प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई हैं। जोधपुर भी गहलोत का गढ़ रहा हैं, पहले गहलोत 5 बार जोधपुर से सांसद रह चुके है। क्या गहलोत अपने बेटे को जीत दिला पाएंगे???
वहीं झालावाड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के सामने कांग्रेस ने प्रमोद शर्मा को।मैदान में उतारा हैं। प्रमोद शर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो दुष्यत सिंह तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है, इससे पहले वो लगातार 2 बार सांसद भी रह चुके है। झालवाड़ वसुंधरा राजे का गढ़ रह चुका है और इससे सीट से पहले वसुंधरा राजे ही चुनाव लड़ती थी। तो क्या वसुंधरा राजे अपने बेटे

Tnxx for comment