पाली, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने में सिर्फ एक ही दिन बाकी हैं। 29 अप्रेल को राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान होने जा रहा हैं, बाकी 12 सीटों पर 6 मई को मतदान होगा। इसी 29 अप्रेल को राजस्थान प्रदेश के पाली लोकसभा सीट पर मतदान होगा। पाली लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद पी पी चौधरी को मैदान में उतारा हैं, तो कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद बद्री जाखड़ को मैदान में उतारा हैं। अब पाली में चुनाव प्रचार रुक गया हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि पाली में कौन बाजी मारेगा।
पाली में भाजपा प्रत्याशी पी पी चौधरी ने तो कांग्रेस प्रत्याशी बद्री राम जाखड़ दोनों ही उमीदवारों ने खूब प्रचार प्रसार किया हैं। जातिगत समीकरणों की बात करे तो पाली में जाट, सीरवी, राजपूत समाज का प्रभाव काफी हैं। पाली लोकसभा सीट में जोधपुर जिले की 3 विधानसभा सीट और पाली जिले की 5 विधानसभा सीट आती हैं।
पाली लोकसभा सीट पर आजादी के बाद कांग्रेस का ही दबदबा था, लेकिन एक दशक पहले से यहाँ भाजपा ने भी अपनी पकड़ बना ली हैं। वहीं जोधपुर जिले 3 सीट, जो पाली लोकसभा में आती हैं, इन सीटों पर जाट समाज का काफी प्रभाव हैं और यह 3 विधानसभा सीट जिस तरफ जाएगी, उधर ही पाली लोकसभा सांसद का भविष्य होगा।

Tnxx for comment