जयपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर अब तक तीन चरणों के मतदान पूरे हो गए है। अब चौथे चरण का मतदान 29 अप्रेल को होने जा रहा हैं। वहीं राजस्थान प्रदेश की बात करे तो राजस्थान में मतदान 2 चरणों मे होगा, राजस्थान में 29 अप्रेल और 6 मई को मतदान दिन रखा गया हैं। मतलब राजस्थान में मतदान चौथे और पांचवे चरण में होगा। 29 अप्रेल को राजस्थान की 25 में से 13 सीटों पर मतदान होगा, तो बाकी की 12 सीटों पर मतदान 6 मई को होगा।
जाने कौनसी-कौनसी सीट पर 29 अप्रेल को होगा मतदान
अब सिर्फ एक दिन बाद राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान होने जा रहा हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि किस सीट पर कब चुनाव होगा? इस चरण में राजस्थान की पाली लोकसभा, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़- बारां, टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों में बहुत सी सीटे ऐसी है, जिन पर कई कदावर नेता अपनी ताल ठोक रहे है। उन सीटों पर काफी रौचक मुकाबला भी बना हुआ है।
इस चरण में जोधपुर सीट भी शामिल है, इस सीट पर एक ओर भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हैं, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं। इस सीट पर काफी कड़ा मुकाबला बना हुआ है। वहीं बाड़मेर सीट पर भी काफी रौचक मुकाबला हैं, यहां पर मानवेन्द्र सिंह और कैलाश चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला हैं। वह झालावाड़सीट पर वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी अपनी ताल ठोक रहे है।

Tnxx for comment