बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं में आपसी खींचतान और आपसी प्रेम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता हैं। ठीक ऐसा ही बाड़मेर में हुआ था। बाड़मेर में भाजपा ने सिटिंग सांसद कर्नल सोनाराम का टिकट काटकर कैलाश चौधरी को दे दिया, जिसके कारण कर्नल सोनाराम ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस में जाने का फैंसला किया, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा के साथ रहने का फैंसला किया। इतने दिन कर्नल सोनाराम चौधरी किसी के लिए प्रचार नही कर रहे थे, लेकिन आज से कर्नल सोनाराम चौधरी भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के लिए समर्थन करेंगें।
आज बाड़मेर में अभिनेता सनी देओल का बड़ा रोड़ शो रखा गया हैं, इस रोड़ शो में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के साथ कर्नल सोनाराम चौधरी भी मौजूद रहेंगें। कर्नल सोनाराम चौधरी ने शुक्रवार को जोधपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद कर्नल सोनाराम चौधरी अब भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में ही प्रचार करने का फैंसला लिया है।

Tnxx for comment