बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में अब प्रचार काफी तेज चल रहा हैं। अब राजस्थान में फिल्मी स्टार भी प्रचार करने आ रहे है। जी हां, आज बाड़मेर की धरती पर अभिनेता सनी देओल भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में एक बड़ा रोड़ शो करने आ रहे है। हाल ही में अभिनेता सनी देओल ने भाजपा जॉइन की हैं और अब सनी देओल भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर बाड़मेर आ रहे है।
यह रोड़ शो आज शनिवार को स्टेशन रोड़ बाड़मेर से शुरूशुरूहोगा और बाड़मेर में घूमेगा। इस दौरान रोड़ के चारों ओर आमजन खड़े रहेंगें। इस रोड शो में अभिनेता सनी देओल के साथ भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी रहेंगें। बाड़मेर राजस्थान प्रदेश की हॉट सीट बनी हुई हैं, इसलिए पीएम मोदी भी यहाँ रैली करने आये थे, उसके बाद नागौर प्रत्याशी और रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल भी बाड़मेर में रैली करने आये थे।
बाड़मेर में कांग्रेस ने भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को मैदान में उतारा हैं और वही भाजपा ने कर्नल सोनाराम चौधरी का टिकट काटकर बायतु से पूर्व विधायक कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी कड़ा हो गया हैं, इस कारण भाजपा एक से बढ़कर एक स्टार प्रचारक बाड़मेर भेज रही हैं।

Tnxx for comment