केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने बेनीवाल को लेकर कहा ऐसा, बोले मैं जाऊंगा नागौर

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

राजस्थान की 13 सीटों पर कल सोमवार को मतदान होना है और जोधपुर लोकसभा सीट पर भी सोमवार को ही वोटिंग हैं। जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा हैं कि चुनाव के बाद वो नागौर जाकर एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के लिए प्रचार करेंगें, उन्होंने कहा कि बेनीवाल जोधपुर नहीं आते तो भी मैं नागौर में उनके लिए प्रचार करता।


बेनीवाल ने भाजपा को दी नई ताकत- शेखावत


वही गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हनुमान बेनीवाल और मेरा दोस्ताना कॉलेज से ही हैं और हम भाई की तरह हैं। बेनीवाल से कांग्रेस ने गठबंधन की बात की, मंत्री पद का लालच दिया, सीटों का लालच दिया, लेकिन बेनीवाल ने उनका गठबंधन स्वीकार नही किया, यह सब काबिलेतारीफ हैं। बेनीवाल के आने से भाजपा को नई ताकत मिली हैं और बेनीवाल की वजह से हम सब मे जोश भर गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default