वाराणसी, उत्तरप्रदेश।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक बडू खबर आ रही हैं। अब पीएम मोदी को उनके ही क्षेत्र में बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर यादव सीधी टक्कर देंगें, क्योंकि तेज बहादुर सिंह यादव को महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया हैं। समाजवादी पार्टी के उमीदवार के तौर पर तेज बहादुर यादव वाराणसी से चुनाव लड़ेंगें। हालांकि समाजवादी पार्टी ने शालिनी यादव को टिकट दिया था, लेकिन अब शालिनी यादव का टिकट काट दिया गया हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता ने बताया कि 2 मई को शालिनी यादव अपना टिकट वापिस ले लेगी और तेज बहादुर यादव महागठबंधन के प्रत्याशी होंगें और पीएम मोदी को सीधी टक्कर देंगें। हम आपको बता दे कि तेज बहादुर यादव फ़ौज में खराब खाने को लेकर चर्चा में आये थे, लेकिन फिर भी बीएसएफ ने उनको बर्खास्त कर दिया। अब उन्होंने पीएम मोदी के सामने मोर्चा खोल दिया हैं।
तेज बहादुर यादव ने एक महीने पहले से ही चुनाव लड़ने की तैयारी की और इतने दिन वो निर्दलीय ताल ठोक रहे थे, लेकिन उनको अब सपा ने टिकट दे दिया हैं। तेज बहादुर यादव का कहना हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन फिर भी उनको बर्खास्त किया गया और यह बात पीएम मोदी को भी पता है, लेकिन फिर भी वो चुप्पी साधे हुए है।

Tnxx for comment