रालोपा नेता हनुमान बेनिवाल भाजपा को इन 5 सीटों पर संजीवनी देंगें

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में आज लोकसभा चुनावों के लिए प्रथम चरण का मतदान हो रहा हैं, बाकी सीटों पर 6 मई को मतदान होगा। राजस्थान में इस बार बहुत सी सीटें हॉट सीटे बनी हुई हैं। वहीं इस बार राजस्थान में भाजपा ने रालोपा से गठबंधन भी किया है। भाजपा ने किसान वर्ग और जाट समुदाय के वोट पाने के लिए रालोपा के साथ गठबंधन किया हैं, वहीं भाजपा ने रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल से राजस्थान में कई सीटों पर प्रचार भी करवाया हैं। भाजपा को उम्मीद हैं कि बेनीवाल राजस्थान में कई सीटों पर उनके लिए संजीवनी का काम करेंगें।

1. जोधपुर लोकसभा
इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा हैं, तो कांग्रेस ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मैदान में उतारा हैं। बेनीवाल ने जोधपुर जाकर भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में चुनाव प्रचार किया, जिसके बाद जोधपुर के समीकरण काफी हद तक बदल गए है। बेनीवाल ने जाट समाज और राजपूत समाज मे भाईचारे का संदेश देकर सभी किसानों से शेखावत को वोट देने की अपील की हैं, जिसका काफी असर इस सीट पर देखने को मिला है।

वहीं बेनीवाल का कहना हैं कि मैंने जोधपुर में गहलोत के बेटे को हराने के लिए ही भाजपा से गठबंधन किया है और हमारा लक्ष्य ही गहलोत के बेटे को हराकर उनका अहंकार तोडना हैं। बेनीवाल की जोधपुर में रैली के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने 2 दिन तक जोधपुर के एक-एक वार्ड में जाकर चुनाव प्रचार किया। इस सीट पर बेनीवाल का काफी असर देखा जाएगा।

2. बाड़मेर लोकसभा 
इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने बायतु से पूर्व विधायक कैलाश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने मानवेन्द्र सिंह जसोल को। इस सीट पर भी किसान और जाट समुदाय काफी संख्या में है। ऐसे में बेनीवाल इस सीट पर भी चुनाव प्रचार में गए थे। बेनीवाल ने कैलाश चौधरी के समर्थन में बाड़मेर में रैलियां की थी। इस सीट पर भी बेनीवाल का काफी असर देखने को।मिलेगा, क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान बाड़मेर में रालोपा का काफी डंका बजा था। 

3. पाली लोकसभा
इस सीट पर भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्री पी पी चौधरी को फिर से मैदान में उतारा, तो कांग्रेस ने उनके सामने बद्री राम जाखड़ को मैदान में उतार दिया। पाली लोकसभा क्षेत्र में जोधपुर जिले की 3 विधानसभा सीट आती हैं और ये तीनो ही सीटे जाट बाहुल्य सीटे हैं। ऐसे में बेनीवाल का सबसे ज्यादा फायदा यहाँ भाजपा को मिलने की उम्मीद हैं। बेनीवाल राष्ट्रवाद के लिए भाजपा को वोट करने की अपील भी की हैं। ऐसे में भाजपा के लिए बेनीवाल यहाँ संजीवनी का काम अवश्य ही करेंगें।

4. राजसमंद लोकसभा
इस सीट पर भाजपा में दिया कुमारी को मैदान में उतारा हैं, तो कांग्रेस ने देवकीनंदन गुर्जर को। राजसमंद लोकसभा सीट में बेनीवाल के गृह जिले नागौर की 2 विधानसभा सीट मेड़ता और डेगाना आती हैं। मेड़ता सीट विधानसभा चुनाव में भी रालोपा के खाते में ही थी। इस कारण इस सीट पर भी बेनीवाल फेक्टर देखने को जरूर मिलेगा। यहाँ तक भी बेनीवाल ने मेड़ता जाकर भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया था। इस सीट पर भी बेनीवाल यहाँ भाजपा के लिए संजीवनी बन जायेंगे।

5. चूरू, सीकर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा
इन सीटों पर भी किसान और जाट समुदाय अच्छी संख्या में है। विधानसभा चुनावों के दौरान इन सीटों पर बेनीवाल का असर देखने को मिला था, तो अवश्य ही लोकसभा चुनावों में बेनीवाल का काफी असर यहाँ देखने को मिलेगा। इन सीटों पर भी बेनीवाल ने पीएम मोदी के समर्थन में भाजपा को वोट देने की अपील की हैं। जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह के समर्थन में तो बेनीवाल ने वीडियो जारी करके मतदान की अपील की हैं।

6. नागौर लोकसभा
वही इस सीट पर भाजपा और रालोपा से सयुंक्त उमीदवार के तौर पर बेनीवाल खुद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नागौर लोकसभा क्षेत्र में बेनीवाल का सबसे ज्यादा दबदबा हैं, इसलिए भाजपा ने यह सीट बेनीवाल के लिए आसानी से छोड़ दी, क्योंकि नागौर जिला बेनीवाल का गृह जिला हैं और जाट राजनीति का गढ़ भी नागौर ही माना जाता हैं। ऐसे में इस सीट पर भी बेनीवाल ने कांग्रेस के पसीने छुड़वा रखे हैं।  

राजस्थान की इन सभी लोकसभा सीटों पर बेनीवाल फैक्टर अवश्य देखने को मिलेगा, विधानसभा चुनावों के वक्त भी इन जिलों की सभी सीटों पर बेनीवाल की रालोपा का असर था। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद ही यह पता लगेगा कि बेनीवाल भाजपा के लिए कितनी सीटों पर संजीवनी का काम करेंगें???

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default