रालोपा मुखिया बेनीवाल को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने पार्टी का चिन्ह बदला

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा से गठबंधन करने वाले रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया हैं। बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव  'बोतल'  चिन्ह पर लड़ा था। अब लोकसभा चुनावों ने भी बेनीवाल की पार्टी रालोपा ने चुनाव आयोग से 'बोतल' चुनाव मांगा हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उनका चुनाव बदल दिया हैं।

रालोपा का चुनाव चिन्ह अब बोतल नहीं 'टायर' होगा

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का चुनाव चिन्ह अब बोतल से बदलकर टायर कर दिया हैं। चुनाव आयोग ने गुजरात की पार्टी 'हिंदुस्तान राष्ट्रीय पावर पार्टी' को बोतल चिन्ह दिया हैं। इस घटना के बाद रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने नाराजगी जताई और कहा कि यह सियासी साजिश हैं। इसके साथ ही बेनीवाल ने चुनाव आयोग से शिकायत की हैं कि यह गुजरात की पार्टी हैं, इस पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में 'कप और प्लेट' चुनाव मिला, फिर राजस्थान में बोतल क्यों मिला?।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default