जोधपुर, राजस्थान। जोधपुर जिले के ओसियां में रालोपा सुप्रीमो और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने तेजवीर सेना द्वारा आयोजित 'एक रात तेजाजी के नाम' कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक बेनीवाल ने इस कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी। विधायक बेनीवाल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए अपनी पार्टी को लेकर विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन को लेकर बातचीत की। इसके बाद विधायक बेनीवाल ने आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भी बात की।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हमारी पार्टी आर एल पी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। हम नागौर में तो चुनाव लड़ेंगे ही, उसके अलावा आपका साथ रह तो पाली में भी हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे। इसके अलावा बेनीवाल ने जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर में भी अपना उम्मीदवार उतारने की बात कही। विधायक बेनीवाल ने कहा कि हम सब मिलकर यह निर्णय कर लेंगे की, कहाँ-कहाँ से हम चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले विधायक बेनीवाल ने कहा था कि हम सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब यह तो बाद कि बात हैं कि वो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ते है।
हम आपको बता दे कि विधानसभा चुनावों में विधायक बेनीवाल की पार्टी ने तीन सीट जीती थी। इसके अलावा विधायक बेनीवाल की पार्टी का असर बाड़मेर और नागौर जिले में सबसे ज्यादा रहा था। इसलिए विधायक बेनीवाल इन दो लोकसभा सीटों पर बड़ी पार्टियों को टक्कर आसानी से दे सकते हैं।

Tnxx for comment