जोधपुर: भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने मूंग की खरीद की बड़ी समस्या पर लिया बड़ा एक्शन

INC News
0
जोधपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग ने जोधपुर की बावड़ी मंडी में जाकर एक बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल जोधपुर की बावड़ी मंडी में भी पूरे राजस्थान की तरह ही मूंग की खरीद नहीं हो रही थी।

किसान हर दिन ट्रेक्टर भरकर मंडी पहुंचते थे, लेकिन मूंग की खरीद नहीं हो पाती थी। परेशान किसानों से इस मामले में भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग को अवगत कराया। विधायक पुखराज गर्ग उसी समय मंडी पहुंच गए।


उच्च अधिकारियों से बात करके तुरंत शुरू हुई मूंग की खरीद

विधायक पुखराज गर्ग ने मंडी पहुंचकर मंडी अधिकारियों से बात की, लेकिन बात नहीं बनने पर पुखराज गर्ग ने उच्च अधिकारियों से बात की और हाथों-हाथ बावड़ी मंडी में मूंग की खरीद फिर से शुरू करवाई। साथ ही विधायक गर्ग ने मंडी अधिकारियों को भी किसानों के साथ गलत व्यवहार के लिए भी फटकार लगाई। उसी समय किसानों के मूंगों की तुलाई होने लग गई। 

विधायक के इस एक्शन से किसानों की बड़ी समस्या का निवारण हो गया। किसानों को अब मूंग की खरीद के लिए ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। किसानों में इस समस्या के निवारण के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने विधायक को धन्यवाद दिया।

पूरे राजस्थान में मूंग की खरीद बनी  बड़ी समस्या

राजस्थान की सभी मंडियों में मूंग की खरीद नहीं हो पा रही हैं। दरअसल राजस्थान सरकार ने मूंग क् समर्थन मूल्य 7000 किया था। सरकार ने घोषणा तो कर दी, लेकिन मूंग की खरीद नहीं हो रही हैं। ऐसे में किसानों को बाजार में मूंग 3500 रुपए में बेचना पड़ रहा है। 

सरकार ने मूंग कीइस खरीद के लिए सिर्फ 3 महीने रखे थे। अब 7 जनवरी को यह तीन महीने भी पूरे हो जाएंगे, लेकिन अभी तक किसान अपने मूंग नहीं बेच पाए है। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default