जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की गहलोत सरकार में एक ऐसे भी मंत्री हैं, जिनके बारे में सुनकर आप गर्व महसूस करोगें। हम बात कर रहें हैं राजस्थान के पर्यटन मंत्री और भरतपुर के महाराजा विश्वेन्द्र सिंह की। मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को गहलोत सरकार ने पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
यह मंत्रालय वसुंधरा सरकार से ही बहुत घाटे में चल रहा हैं, इसके लिए इस मंत्रालय के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने ऐसी अनूठी पहल शुरू की हैं, जो शायद किसी ने नहीं की हो। महाराज विश्वेन्द्र सिंह खासा कोटी में रुकने का सारा खर्च अपनी जेब से दे रहें हैं।

खासा कोटी होटल का बिल सरकारी खजाने से नहीं खुद की जेब से देंगे
खासा कोटी में जब विधायक-मंत्री ठहरते है, तो उनका सारा खर्च सरकारी खजाने से दिया जाता हैं। लेकिन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह यह खर्च सरकारी खजाने से नहीं देकर खुद की जेब से दे रहे हैं। मंत्री ने हाल ही में इस कोटी में रुकने का 21000 रुपए का बिल भी अपनी जेब से दिया हैं।
मेरा मंत्रालय घाटे में हैं, इसलिए अपनी जेब से दे रहा हूं सारा खर्च- मंत्री विश्वेन्द्र सिंह
इस बात पर विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरा मंत्रालय घाटे में चल रहा हैं। इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को 2-2 महीने से सैलेरी नहीं मिली हैं। ऐसे मैं सरकारी खजाने का इस्तेमाल कैसे कर सकता हूं। मुझे इसकी भरपाई करनी पड़ेगी। इसलिये मैंने सारा खर्च अपने जेब से देने का फैंसला किया हैं।

Tnxx for comment