रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल अब करेंगें राजधानी दिल्ली में किसान हुंकार महारैली, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
1
जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल अब देश की राजधानी दिल्ली में किसान हुंकार महारैली जल्द ही कर सकते हैं। विधायक बेनीवाल ने इस रैली के बारे नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था। बेनीवाल ने कहा था कि अब हम जल्द ही राजधानी दिल्ली कूच करेंगे।

दिल्ली में होगी राष्ट्रीय स्तर की किसान हुंकार महारैली

बेनीवाल ने कहा कि हम राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी किसान हुंकार महारैली आयोजित करेंगे, जिसमें राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश से सभी किसान शामिल होंगें। बेनीवाल इस रैली में किसानों से सम्बंधित सभी मुद्दों को उठा सकते हैं। इस रैली में बेनीवाल की लड़ाई केंद्र सरकार से रहेगी और पूरे देश के किसानों की लड़ाई वो इस रैली के जरिये लड़ेंगें।

बेनीवाल का अगला दांव हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश

विधायक बेनीवाल ने पिछले दो सालों में राजस्थान में बड़ी-बड़ी पांच किसान हुंकार महारैलीयां की थी, जिनमे लाखों किसानों ने भाग लिया था। इसके बाद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में एक नई पार्टी खड़ी कर दी। वो भी राजस्थान चुनावों से सिर्फ एक महीने पहले। एक महीने में बेनीवाल की पार्टी राजस्थान में अपना दम दिखाया, हालांकि यह पार्टी राजस्थान चुनाव में तीन सीट ही जीत पाई। लेकिन पार्टी का ओवरऑल प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा।

अब विधायक बेनीवाल राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले विधायक बेनीवाल दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की रैली करने की तैयारी कर रहे हैं। बेनीवाल फरवरी तक यह रैली कर सकते हैं।

इसके बाद बेनीवाल का टारगेट राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश में होने वाले सभी चुनावों पर रहेगा। अगले साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होंगे, इसलिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं।

Post a Comment

1 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment
3/related/default