बीकानेर, राजस्थान। बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील की मंडी में किसानों के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। इस मंडी में किसानों की मूंगफली समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। एक क्विंटल मूंगफली का समर्थन मूल्य 4890 रुपए रखा गया हैं। लेकिन हर किसान से सैम्पल के तौर पर 2 किलो मूंगफली ली जा रही हैं। इसमें एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया हैं, जिसका खुलासा हम कर रहे है।
कैसे हो रहा हैं बड़ा घोटाला? अभी जाने
दरअसल इस मंडी में हर दिन सैंकड़ो किसान ट्रॉली भरकर मूंगफली लेकर आते हैं, ताकि वे समर्थन मूल्य पर अपनी मूंगफली बेच सकें। लेकिन मंडी के अधिकारी हर किसान से 2 किलो मूंगफली सैम्पल के नाम से ले रहें है। आप इसका सबूत हमारे दिए गए video में देख सकते हैं। इसका video हमने नीचे दिया हैं।
हर दिन इस मंडी में 150 टोकन की तुलाई होती हैं, यानि कि 150 किसानों की मूंगफली हर दिन खरीदी जाती हैं। अगर एक किसान से 2 किलो मूंगफली ली जाती हैं, तो 150 किसानों से ली गई मूंगफली 300 किलो यानी 3 क्विंटल हो जाती हैं।
अब एक क्विंटल का भाव 4890 रुपये हैं, तो 3 क्विंटल का भाव 14670 रुपए हो जाएगा। मतलब हर दिन सैम्पल के नाम पर मंडी वाले 14670 रूपये का घोटाला कर रहे है। यह तुलाई लगभग 2 महीने तक चलने वाली हैं। इस हिसाब से 60 दिन के 147670 रुपए के भाव से 8 लाख 80 हजार 20 रुपए(880200) हो जाते है।
किसानों के साथ धोखा हो रहा हैं, लेकिन मजबूरी में बेच मूंगफली बेच रहा हैं किसान
यह 8 लाख रुपए न तो सरकारी खजाने में जाने वाले हैं और न ही किसानों को मिलने वाले। यह सब रुपया मंडी अधिकारी डकार जायेंगे। यह एक सामान्य किसान के साथ धोखा हैं, लेकिन यह जानते हुए भी किसान अपनीमूंगफली मजबूरी में बेच रहे है।


Tnxx for comment