गहलोत की कर्जमाफी पर किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने दी चेतावनी, बोले आंदोलन के लिए तैयार रहें

INC News
0
बुधवार को राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने किसानों नकी कर्जमाफी की घोषणा की हैं। अशोक गहलोत ने किसानों के 2 लाख तक के कर्ज़ माफ किए हैं। इस घोषणा के बाद किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत को चेतावनी दी हैं, बेनीवाल ने सम्पूर्ण कर्जमाफी की मांग की, अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा।

कर्जमाफी पर क्या बोले किसान मसीहा हनुमान बेनीवाल?

हनुमान बेनीवाल ने गहलोत की कर्जमाफी पर कहा कि कांग्रेस ने चुनावो से पहले सम्पूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी, लेकिन अब चुनाव जीतने के बाद गहलोत ने सम्पूर्ण कर्जमाफी नहीं की हैं। बेनीवाल ने कहा कि गहलोत ने भाजपा की तरह ही कर्जमाफी की हैं। भाजपा सरकार ने आंदोलन खत्म करने के लिए सम्पूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी, लेकिन बाद में सिर्फ 50 हजार का ही लोन माफ किया। अगर ऐसा अब दुबारा हुआ तो हम राजस्थान में एक बड़ा आंदोलन करेंगें।

गहलोत ने कर्जमाफी में क्या किया? देखें

अशोक गहलोत ने राजस्थान के किसानों की कर्जमाफी करते हुए कुछ क्लोज लगाएं हैं, सहकारिता बैंकों के सारे कर्ज माफ होंगें। अन्य बैंकों से लिए हुए कर्ज में सिर्फ डिफॉल्टर किसानों के ही कर्ज माफ होंगे और वो भी 2 लाख तक होंगें। इसी मामले पर किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने आवाज उठाई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default