राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम तकरीबन आ चुके हैं। नागौर जिले की 10 विधानसभा सीटों के नतीजे पूरे आ गए हैं। नागौर जिले में 10 सीट हैं। 10 सीटों में से 8 सीट सामान्य सीट हैं, जबकि 2 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं। कांग्रेस ने नागौर से 6 सीट, बीजेपी ने 2 सीट और 2 सीट हनुमान बेनीवाल की रालोपा ने जीती हैं। नागौर जिले में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। लाडनूँ से मुकेश भाकर और परबतसर से रामनिवास गावड़िया युवा विधायक बने हैं। हनुमान बेनीवाल खींवसर से तीसरी बार लगातार विधायक बने हैं।
नागौर की सभी 8 सामान्य सीटों पर जाटों का कब्जा
नागौर जिले के चुनावी परिणाम में देखने वाली बात हैं कि यहाँ पर 8 सामान्य सीट हैं और सभी सीटों पर जाट समाज के ही प्रत्याशी जीते हैं। यह एक बड़ी बात हैं। सभी सीटों पर जाटों का कब्जा होना जाट समाज के लिए एक बड़ी बात हैं। नागौर जिले की मेड़ता और जायल सीट आरक्षित सीट हैं, जहाँ पर जाट जाति के प्रत्याशी खड़े नहीं हो सकते हैं। जायल से मंजू मेघवाल कांग्रेस से जीती हैं, जबकि मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी रालोपा से जीती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन कहा से जीता?
1. परबतसर - रामनिवास (कॉग्रेस ) जीते
2. मेड़ता सिटी - इंद्रा देवी ( रालोपा पार्टी से जीत)
3. जायल - मंजू मेघवाल ( कॉग्रेस )
4 .खिवसर - हनुमान बेनीवाल (रालोपा)
5. मकराना रूपाराम मुरावतीय (बीजेपी)
6.लाडनू - मुकेश भाकर ( कॉग्रेस )
7.नागौर -मोहन राम चोधरी (भाजपा)
8 डेगाना -विजयपाल(कोंग्रेस )
9 . नावां - महेन्द्र चौधरी (कांग्रेस)
10. डीडवाना - चेतन डूडी (कांग्रेस)


Tnxx for comment