राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहली बार हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा ने दस्तक दी थी। बेनीवाल की पार्टी के 57 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इस पार्टी के 3 प्रत्याशी ही जीतकर विधानसभा पहुँचे हैं, जबकि बसपा के 6 प्रत्याशी जीते हैं। बेनीवाल की पार्टी को प्रति सीट औसत 16000 वोट मिले। रालोपा को कुल 8 लाख 32 हजार 852 वोट मिले। यह वोट बैंक कुल वोट का 2.4% हैं। जबकि बसपा ने 199 सीटों पर चुनाव लड़ा था, बसपा को प्रति सीट औसत वोट 7000 ही मिला। इसलिए रालोपा का वोट बैंक बसपा से दुगुना हैं।
जायल-बायतु के प्रत्याशी दो नम्बर पर रहे
इसके साथ रालोपा के जायल और बायतु सीट ले प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। बेनीवाल सहित कुल 4 प्रत्याशियों ने 50000 से ज्यादा वोट पाए। बेनीवाल ने 80000 से ही ज्यादा वोट पाए। इसके अलावा 14 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनका वोट शेयर 25000 से ज्यादा है।
मजबूत विपक्ष की भूमिका में मिलेंगें
इसके साथ ही रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने विपक्ष की भूमिका में रहने का निर्णय लिया है। सरकार अगर समान रूप से काम नहीं करेंगी, तो बेनीवाल की पार्टी के विधायक सरकार को घेरने का काम करेंगें।
लोकसभा चुनावों में 20 से अधिक सीटों पर लडेंगे चुनाव
साथ ही हनुमान बेनीवाल ने रालोपा को लोकसभा चुनाव तक मजबूत करने का फैंसला लिया है। बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव में 20 से अधिक प्रत्याशी उतारने का फैंसला लिया है। बेनीवाल ने कहा हैं कि लोकसभा चुनावों में हमारी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा होगा।



Tnxx for comment