जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार की ओर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। अब सरकार में गोविंद सिंह डोटासरा का कद और बढ़ गया हैं। दरअसल गोविंद सिंह डोटासरा के पास पहले से शिक्षा विभाग का जिम्मा हैं, उन्हें शिक्षा मंत्री रहते हुए ही राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। वही आज गोविंद सिंह डोटासरा को सीएम अशोक गहलोत ने 2 विभाग और दिए हैं। यह दोनों विभाग पायलट कैम्प के पूर्व मंत्री और विधायक विश्वेन्द्र सिंह के पास थे। यह दोनों विभाग मिलने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा और ज्यादा पावरफुल हो गए हैं।
देवस्थान और पर्यटन विभाग का जिम्मा भी मिला डोटासरा को
डोटासरा को देवस्थान और पर्यटन विभाग का मंत्री भी बना दिया हैं। इतने दिन विधानसभा में गोविंद सिंह डोटासरा इन दोनों विभागों के प्रश्नों के जवाब देने के लिए नियुक्त थे, लेकिन आज सीएम गहलोत ने यह दोनों विभाग गोविंद सिंह डोटासरा को सौंप दिए हैं। अब इन दोनों विभागों का काम काज भी गोविंद सिंह डोटासरा ही देखेंगे। आज यह विभाग मिलते ही गोविंद सिंह डोटासरा ने पर्यटन विभाग की मीटिंग बुलाई हैं। इस प्रकार गोविंद सिंह डोटासरा काफी पावरफुल बन गए हैं।

Tnxx for comment