अलवर, राजस्थान।
आज गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत के किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। किसानों को आंदोलन करते हुए 62 दिन हो गए, लेकिन अभी तक सरकार ने अपने तीनो बिल वापस नहीं लिए है। RLP पार्टी के बैनर तले अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर 1 महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा हैं। इसी बॉर्डर से भी किसानो ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया था।
सांसद बेनीवाल खुद ट्रैक्टर चलाकर शामिल हुए मार्च में
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों की इस ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 26 दिसम्बर से आंदोलन चल रहा था, हालांकि बेनीवाल पिछले दिनों निकाय चुनाव के चलते आंदोलन स्थल पर नहीं थे, लेकिन देर रात वो आंदोलन स्थल पर आए और आज सुबह शाहजहांपुर बॉर्डर से निकली किसानों की ट्रैक्टर रैली में भाग लिया।

Tnxx for comment