डीडवाना विधायक चेतन डूडी सैंकड़ो किसानों के साथ दिल्ली कूच, ट्रैक्टर रैली में लेंगें भाग

INC News
0

 डीडवाना, नागौर।





नागौर जिले की डीडवाना विधानसभा से विधायक चेतन डूडी आज सैंकड़ों किसानों के साथ दिल्ली कूच कर रहे हैं, चेतन डूडी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस पर किसानों के द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली में भाग लेने जा रहे हैं। विधायक डूडी ने क्षेत्र के किसानों से आव्हान किया हैं कि ज्यादा से ज्यादा किसान एकत्र होकर दिल्ली कूच करेंगें। आज 10 बजे डीडवाना से किसानों के साथ विधायक डूडी दिल्ली के लिए निकलेंगे, 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में भाग लेंगें।


इससे पहले भी विधायक डूडी किसानों के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर गए थे, वहां डूडी ने धरने पर बैठे किसानों के साथ कुछ दिन बिताए थे। हम आपको बता दे कि 26 जनवरी को सभी किसान यूनियन दिल्ली में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे हैं, इसकी परमिशन भी अब दिल्ली पुलिस ने दे दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default