नागौर में 1500 के करीब पहुंचा कोरोना ग्राफ, आज भी जिले में मिले 33 नए मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में अब कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है, नागौर शहर भी अब कोरोना से घिर गया है। नागौर जिले में अब 1500 के लगभग कोरोना के मरीज हो चुके है। नागौर जिले में आज सुबह-सुबह भी 33 नए मरीज सामने आए है, जिसके बाद नागौर में कुल कोरोना मरीज़ो की संख्या 1481 हो गई। नागौर में 1 मौत भी यह सुबह दर्ज हुई है, जिसके बाद कुल 29 मौत नागौर में हो गई है। 

नागौर जिले में कुल 1221 कोरोना मरीज वापस ठीक हो गए और वे अपने घरों की ओर लौट गए है, अब नागौर में कुल 231 मरीज ऐसे है, जिनका इलाज चल रहा है। यह सुबह 15 मरीज नागौर जिले में मिले, 2 मरीज नागौर के ताऊसर गांव में मिले। वहीं रियाबड़ी और परबतसर में 1-1 कोरोना मरीज मिले, तो डीडवाना में 3 मरीज मिले। कुचामन और मेड़ता में भी 1-1 मरीज मिला तो मकराना में 9 मरीज मिले। नागौर में अब तक 43000 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default