ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आया 'मैं भी विश्वेन्द्र सिंह', पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के सपोर्ट चला ट्रेंड

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान सरकार में चल रहा घमासान अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लेते हुए अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता और सरकार में मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया। 2 दिन पहले मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से कांग्रेस ने मंत्री पद भी छीन लिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची। कांग्रेस ने विश्वेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

विश्वेन्द्र सिंह के सपोर्ट में ट्विटर पर ट्रेंड करा- मैं भी विश्वेन्द्र सिंह

विश्वेन्द्र सिंह को पार्टी की सदस्यता से निलंबित करने के बाद उनके समर्थकों में काफी रोष व्याप्त हो गया। उनके बेटे अनिरुद्ध ने अपने पापा विश्वेन्द्र सिंह के समर्थन पर ट्विटर पर एक शुरुआत करी, जिसका टैग था-मैं भी विश्वेन्द्र सिंह। इस टैग को लेकर विश्वेन्द्र सिंह के सपोर्ट में राजस्थान के हजारों लोग आए और इस ट्रेंड को राजस्थान और भारत लेवल पर टॉप ट्रेंड में ला दिया। इस हेश टैग के साथ लगभग 25000 लोगों ने ट्वीट किया। 

विश्वेन्द्र सिंह को पार्टी से बाहर करने के बाद उनके समर्थक काफी नाराज नजर आ रहे है, समर्थकों ने मुख्यमंत्री गहलोत पर भी कई आरोप लगाए। हम आपको बता दे कि विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर की डीग विधानसभा सीट से विधायक है और गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री थे, अब वो पायलट गुट के साथ राजस्थान से गायब है। ऐसे में कांग्रेस ने विश्वेन्द्र सिंह से मंत्री का पद भी छीन लिया और शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता से भी बाहर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default