भारतीय जवान दुनिया के सबसे आधुनिक हथियारों से लैस हो रहे हैं।

Faris Khan
0

उपर इस तस्वीर को ग़ौर से देखिये।

दो निशान लगे हैं। ये दोनों भारतीय सेना की सर्वश्रेष्ठ इकाई पैरा स्पेशल फोर्सेज़ के नए हथियार हैं।

सेना ने इन्हें बाहर से मंगवाया है। पैरा स्पेशल फोर्सेज आर्मी के सबसे आधुनिक हथियारों से सज्जित कमांडो हैं।

वायुसेना के गरुड़ और नौसेना के मार्कोस की तरह। इनके पास सबसे नए हथियार होते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज लद्दाख के लुकुंग की यात्रा के दौरान एक कमांडो के पास फ़िनलैंड में बनी SAKO स्नाइपर दिख रही है।


सेना ने पिछले साल करीब 50 स्नाइपर्स मंगवाए थे। दो वर्शन में आने वाली ये रायफलें 1500 मीटर दूर तक सटीक निशाना लगाती हैं।

दूसरा निशान एक हेलमेट पर है। ये अमेरिका में बनी एक्सफिल हाई कट बैलिस्टिक हेलमेट हैं।

सेना ने पिछले महीने एक47 की गोलियां झेलने वाली हेलमेट मंगवाई हैं। एक लाख हेलमेट का यह दुनिया का सबसे बड़ा आर्डर है।

सेना ने हालात को देखते हुए इटली से बेर्रेट .338 और अमेरिकी .50 कैलिबर मैग्नम M95 स्नाइपर्स भी मंगवाए हैं। ये सभी LOC और LAC पर तैनात जवानों को मिलेंगे।


अच्छा लगता है यह जानकर कि हमारे जवान दुनिया के सबसे आधुनिक हथियारों से लैस हो रहे हैं।

देश तभी सुरक्षित है, जब सेना सुरक्षित है।

बाकी हथियारों की होड़ कभी भी जंग भड़काने वाली अंधी दौड़ है। इससे किसी का न भला हुआ है, न होगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default