नागौर में 2 पुलिस वाले बेटों के पिता को बीच रास्ते उतारा मौत के घाट, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर

INC News
0
परबतसर, नागौर।



नागौर के परबतसर तहसील के गांव बिसास में एक पिता की निर्मम हत्या की गई हैं, मृत पिता के दोनों बेटे राजस्थान पुलिस में सेवा दे रहे हैं और कोरोना महामारी के कारण दोनों बेटे कोरोना योद्धाओं के रूप में अजमेर जिले में काम कर रहे हैं। घटना 1 जुलाई बुधवार की बताई जा रही हैं, जहां पिता नानूराम जाट पर गांव बिसास के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर सरियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल नानूराम के सिर पर गहरी चोट लगी, जिसके बाद इलाज के दौरान नानूराम ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बिसास गांव के रहने वाले नानूराम बुधवार सुबह पास ही की एक ढाणी से घर लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते मे ही आरोपी सुखदेव सिंह, छेलूसिंह, दिलीप सिंह, सुखदान, भगवान कंवर ने नानूराम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने नानूराम के सर पर धारदार हथियार मारा, जिससे नानूराम के सर पर गहरी चोट लग गई, इस दौरान ढाणी के लोगों ने आरोपियों से नानूराम को छुड़वाया और गाड़ी बुलवाकर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने से अजमेर रेफर करना पड़ा, जहां नानूराम जाट ने दम तोड़ दिया।

नानूराम के दोनों बेटे राजस्थान पुलिस में कार्यरत है, जिनमे एक बेटे की ड्यूटी अजमेर के रूपनगढ़ तो दूसरे की भी अजमेर के गेगल में हैं। घटना का कारण पुराने जमीन विवाद को लेकर बताया जा रहा हैं। हालांकि अब पुलिस थाने पिलवा में मामला दर्ज कर लिया गया हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default