इतिहास में पहली बार डीजल हुआ पेट्रोल से महंगा, जाने डीजल महंगा होने से क्या असर पड़ता हैं??

INC News
0
दिल्ली।



भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हैं, जब डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए हैं, जी हां आप सही पढ़ रहे हैं, उसी डीजल के दाम जो पेट्रोल से 20-30 रुपये कम रहता था। आज दिल्ली में डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया। आज 18 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं, हालांकि दिल्ली के अलावा अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल से महंगा हैं, लेकिन दिल्ली में डीजल 12 पैसे पेट्रोल से महंगा हो गया हैं, यह एक सबसे बड़ी चर्चा है। इस बात को लेकर हर जगह चाहे सोशल मीडिया हो या फिर अन्य प्लेटफार्म सब जगह यही चर्चा हो रही हैं, क्योंकि डीजल के दाम बढ़ने से बहुत बुरा असर पड़ता हैं।

हर आम आदमी पर पड़ता डीजल के दामों का असर

दरअसल जब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो आम आदमी की जेब पर असर पड़ता हैं, लेकिन पेट्रोल से ज्यादा डीजल का असर ज्यादा पड़ता हैं। पेट्रोल का असर सिर्फ पेट्रोल की बाइक और गाड़ी चलाने वाले को ही पड़ता हैं, लेकिन डीजल का असर सब पर पड़ता हैं, क्योंकि डीजल से चलने वाले वाहनों में ही लोग यात्रा करते हैं, डीजल से चलने वाले वाहनों से ही खाने-पीने का सामान आता हैं, डीजल से चलने वाला मशीनों से ही बहुत सारी चीजें बनती हैं, मूलरूप से ट्रांसपोर्ट का काम डीजल से ही होता हैं, इसलिए डीजल का दाम बढ़ने से हर आम आदमी पर असर पड़ेगा और उसकी जेब पर बोझ आएगा।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default