प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 4 बजे देश को एक बार सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर देश को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले लोग कोरोना को लेकर काफी सावधानी बरत रहे थे, लेकिन अब लोगों ने वापस असावधानी बरतना शुरू कर दिया हैं, जबकि पहले देश मे बहुत कम केस थे और अब ज्यादा है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3 महीनों में देश के 80 करोड़ को लोगों को राशन मिला, जिसमें 50 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए। पीएम मोदी ने इस राशन योजना को नवम्बर तक चालू रहने की बात कही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 80 करोड़ लोगो को नवम्बर तक 5 किलो चावल या गेंहू और एक किलो चना मुफ्त मिलेगा। पीएम मोदी ने एक राशन एक देश को लेकर भी बात कही, मोदी ने कहा कि हमने कई राज्यों से बात भी की, जल्द इसे लागू किया जाएगा।

Tnxx for comment