गहलोत सरकार के खाद्य मंत्री रमेश मीणा 3 दिनों से गायब, आखिर क्या हैं मंत्री की नाराजगी?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी हैं। प्रदेश का सत्ताधारी दल कांग्रेस अपने सभी विधायकों को एक होटल में रोक कर खरीद फरोख्त से बचाने की कोशिश कर रहा हैं। हालांकि अब कांग्रेस ने सभी विधायकों को एक ही होटल में बंद कर लिया हैं, लेकिन अभी तक गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री रमेश चंद्र मीना इस बाड़ेबंदी से दूर है, 3 दिन बाद रमेश मीणा कांग्रेस के इस सियासी उठापटकके शामिल नहीं हुए है।

हालांकि अन्य मंत्रियों का कहना हैं कि रमेश जी मीणा सरकार से नाराज नहीं हैं, उनको कोई काम होगा, इसलिए वो इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए, लेकिन नेताओ ने अलग अलग तरह के बयान दिए, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा हैं कि खाद्य मंत्री रमेश मीणा किसी न किसी बात को लेकर राज्य की गहलोत सरकार से नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हैं कि उन्होंने मंत्री रमेश मीणा से बात कर ली, वो किसी भी बात को लेकर नाराज नहीं हैं, लेकिन अगर मंत्री रमेश मीणा नाराज नहीं हैं, तो 3 दिन बाद भी वो कांग्रेस की इस बाड़ेबंदी से दूर क्यों हैं? आखिर क्या कारण हैं कि रमेश मीणा ने बागी तेवर दिखाना शुरू किया हैं? इन सवालों के जवाब हमें आने वाले 2-3 दिनों में देखने को मिल सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default