नागौर में अब तक 15092 लोगों के लिए सैम्पल, 13842 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में पिछले 2 दिन से एक भी केस कोरोना का नहीं आया हैं, जिले में अब तक 15092 लोगों की सैम्पलिंग हो चुकी हैं, इनमें से 13842लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, जबकि 456 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, यानी कि नागौर में अब तक 456 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 261 लोग कोरोना से वापस ठीक हो गए हैं और अपने घर भी चले गए हैं, वही नागौर में 8 लोग कोरोना के कारण यह दुनिया भी छोड़ चुके हैं।

नागौर जिले में हर दिन 250 से 300 सैम्पल लिए जा रहे हैं, इनमें में ज्यादातर सैम्पल बाहर से आए हुए लोगों के लिए जा रहे हैं, वही कुछ लोगों के ऐसे ही रेंडम सैम्पल भी लिए जा रहे हैं। अभी तक 794 लोगों की रिपोर्ट आना भी बाकी हैं। जिले की सभी तहसीलों में कोरोना पहुंच चुका हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default