जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में पिछली सालों से कई भर्तियां ऐसे ही जो अभी तक लंबित ही पड़ी हैं। एक भर्ती तो प्रदेश में 2013 से ही लंबित पड़ी हैं। एलडीसी भर्ती 2013 से अभी तक नियुक्ति का इंतजार कर रही है, इनके अलावा कई भर्तियां कोर्ट में हैं, तो कई सरकार के पास विचाराधीन के लिए पड़ी हुई हैं। इन सभी भर्तियों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक पुखराज गर्ग ने सरकार से मांग की। पुखराज गर्ग ने सम्बंधित विभाग के मंत्रियों को पत्र लिखकर इन भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। इनमें कई भर्तियां चिकित्सा विभाग से जुड़ी हुई हैं, जिन भर्तियों की नियुक्ति इस कोरोना महामारी में काफी आवश्यक हैं।
प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को पत्र लिखकर ECG टेक्नीशियन भर्ती को पूरा कराने और नर्स ग्रेड के नाम को परिवर्तित करने की मांग की हैं। इसके अलावा पुखराज गर्ग ने राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को पत्र लिखकर कृषि पर्यवेक्षक 2018 भर्ती, सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2015 मामले में भी मांग उठाई हैं, ताकि लोगों को।जल्द नियुक्ति मिल सके। इसके अलावा विधायक गर्ग ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है और मांग रखी हैं कि कोरोना महामारी में काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, LDC भर्ती 2013 के रिक्त पदों को लेकर मांग रखी हैं।


Tnxx for comment