राजस्थान के नागौर जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं, जिले में हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। आज नागौर में फिर 3 नए मरीज सामने आए हैं। नागौर में अब मरीजों की संख्या 161 हो गई हैं। शुक्रवार को भी नागौर में 2 मरीज मिले थे। नागौर में 3 लोग कोरोना के कारण यह दुनिया छोड़ चुके हैं, वही 115 लोग ठीक भी हो गए है। जिले में अब कई जगहों से प्रवासी आए हैं, जिसके कारण अब हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं।
आज नागौर में 3 मरीज मिले जिनमें 1 मरीज बासनी गांव का हैं, दूसरा मरीज मेड़ता के अकेली गांव का हैं और तीसरा मरीज बुटाटी का हैं। मेड़ता में मिला मरीज 10 मई को ही कर्णाटक से लौटा हैं। मेड़ता का मरीज कोरेंटीन में था, जो आज पॉजिटिव निकला हैं। नागौर के डीडवाना, कुचामण, लाडनूं, नावां, परबतसर, डेगाना, मेड़ता, जायल, रियाबड़ी में कोरोना पहुंच गया हैं। अब सिर्फ खींवसर और मकराना ही बचे हुए हैं।

Tnxx for comment