नागौर में आज कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। आज नागौर में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज आए हैं, आज नागौर में एक दिन में 40 मरीज मिले हैं, इसके बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया हैं। नागौर में अब कोरोना मरीजों की संख्या 296 हो गई हैं, अब नागौर में कोरोना ने लगभग 300 का आंकड़ा छू लिया हैं। नागौर में इन दिनों कोरोना ने कहर मचा कर रखा हैं, हर दिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं।
जिले में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई हैं, वही जिले में अब तक 135 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। आज 23 लोग बासनी में पॉजिटिव मिले हैं, वही कुम्हारी गांव में आज 14 मरीज मिले हैं, वही जायल के डेह में 2 मरीज और नागौर के बड़ली में 1 मरीज मिला हैं, जिले में अब तक 156 मरीज एक्टिव हैं।

Tnxx for comment