चूरू जिले के राजगढ थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई का शव आज उनके सरकारी क्वाटर में पंखे से झूलता हुआ मिला हैं, इस घटना के बाद पूरे राजगढ़ के लोग सकते में आ गए है, अब इस मामले पर राजस्थान के हर जिले में चर्चा हो रही हैं, क्योंकि विष्णुदत्त काफी जांबाज ऑफिसर थे, बिश्नोई जहां भी गए, उस थाने की उन्होंने सूरत ही बदल दी, जिसके कारण आमजन में उनको लेकर काफी विश्वास था। आज उनके साथ हुई इस घटना पर हर कोई विश्वास नहीं कर रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि मौके पर से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं, लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा हैं, इसका खुलासा अभी पुलिस डिपार्टमेंट ने नहीं किया हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना हैं कि बिश्नोई काफी दिनों से तनाव में थे और वो कल शुक्रवार तक एक केस की जांच भी कर रहे थे, आज शाम तक पुलिस डिपार्टमेंट इस घटना की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजेगा। घटना स्थल पर चूरू एसपी भी पहुंच चुके थे। अब राजगढ़ थाने के बाहर आमजन के जमावड़ा भी लग गया हैं, लोगों का कहना हैं कि यह आत्महत्या नहीं हैं, हत्या है। अब इस मामले को काफी सन्देह की नजर से देखा जा रहा हैं। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम गहलोत को टैग करके ट्वीट किया और सीबीआई जांच की मांग की हैं।
एक दिन पहले शुक्रवार की विष्णुदत्त बिश्नोई की व्हाट्सप्प चैट हुई वायरल
अब थानाधिकारी विष्णुदत्त की एक व्हाट्सप्प चैट वायरल हो रही हैं, यह चैट विष्णुदत्त बिश्नोई ने आरटीआई कार्यकर्ता गोवर्द्धन सिंह से शुक्रवार को ही की थी, आज गोवर्द्धन सिंह ने उनकी इस घटना पर दुःख जताते हुए इस चैट को पोस्ट किया और उनका कहना हैं कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या भी हो सकती हैं। व्हाट्सप्प चैट में विष्णुदत्त बिश्नोई कह रहे है कि सर हमें भी गन्दी राजनीति के भँवर में फंसाने की कोशिश हो रही हैं राजगढ़ में, मैं स्वेच्छिक सेवानिवृत्त का एप्पलीकेशन दे रहा हूँ, मैंने सोच लिया हैं और बहुत गंदी राजनीति हो रही हैं और यहां के अफसर कमजोर हैं।
यह बात उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता गोवर्द्धन सिंह से की थी, गोवर्द्धन सिंह ने उन्हें जयपुर आने को भी कहा लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने अब सोच लिया हैं, मैं इस्तीफ़ादूंगा, उसके बाद गोवर्द्धन सिंह ने कहा कि मैं राजगढ़ आपसे मिलने आता हूँ।



Tnxx for comment