1 साल पहले होनी थी CHO की भर्ती, 1 साल बाद भी नहीं हैं कोई सूचना

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।


राजस्थान सरकार ने पिछली साल 16 मई 2019 को CHO के पद पर 2500 पदों वाली भर्ती निकाली थी। भर्ती को देख नर्सिंग कर रहे अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के फॉर्म भरे, फॉर्म की फीस भी काफी ज्यादा थी। सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार यह भर्ती 22 जून 2019 को होने वाली थी, लेकिन सरकार ने एक दिन पहले 20 जून 2019 को यह भर्ती रद्द कर दी और हजारों तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया, फिर भी तैयारी कर रहे युवाओं ने सोचा कि भर्ती आगे हो जाएगी। लेकिन हालात यह हैं कि आज भी युवाओं को इस भर्ती के लिए कोई सूचना का इंतजार हैं।

INC News से बात करते हुए नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश बांगड़ा ने बताया कि हमने इसके खिलाफ RTI भी डाली, जिसमें नवम्बर 2019 को सरकार की ओर से जवाब, जवाब में कहा गया कि अगले 2 महीने में यह भर्ती पूरी करवा दी जाएगी, लेकिन आज 6 महीने बाद भी इस भर्ती को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया हैं। 

नर्सिंग छात्रों ने इस भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री को अनेक बार ज्ञापन दिए लेकिन कोई जवाब अब तक नहीं मिला हैं। वही सरकार ने युवाओं से फॉर्म के नाम पर भारी फीस भी जमा कर ली हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default