खींवसर और मंडावा से नवनिर्वाचित विधायक नारायण बेनीवाल और रिटा चौधरी ने ली शपथ

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा का आज दूसरा सत्र शुरू हुआ है। इस सत्र का आज पहला दिन हैं, यह सत्र 2 दिन तक ही चलेगा। विधानसभा में यह सत्र स्पेशल बुलाया गया हैं, यह सत्र सविंधान ओर चर्चा और विधायी कामकाज के लिए बुलाया हैं। इस सत्र से पहले कल जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  थी, इस बैठक में सभी दलों के विधायकों ने भी भाग लिया था और इस बैठक में सदन में चलने वाले सत्र को लेकर चर्चा की गई।


विधायक नारायण बेनीवाल और विधायक रिटा चौधरी ने ली शपथ

खींवसर और मंडावा उपचुनाव में नवनिर्वाचित हुए विधायक नारायण बेनीवाल और विधायक रिटा चौधरी ने आज विधानसभा में शपथ ली हैं। दोनों विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने शपथ दिलाई। दोनों ही विधायकों का आज विधानसभा में पहला दिन हैं। दोनों ही विधायक पिछले महीने में हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default