नागौर, राजस्थान।
कल मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बयान में कहा कि निकाय चुनाव में हमें RLP की आवश्यकता नहीं हैं हम बिना गठबंधन ही चुनाव लड़ेंगें, शहरी क्षेत्र में भाजपा का अपना वजूद हैं। यह बयान कल सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ बना था, क्योंकि इसका मतलब बीजेपी ने अब रालोपा से गठबंधन तोड़ने का मानस बना लिया है। यह बयान सतीश पूनियां ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में हुई निकाय चुनाव को लेकर बैठक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था।
शहरी क्षेत्रों में RLP भी मजबूत, लेकिन हम चाहते हैं गठबंधन- हनुमान बेनीवाल
सतीश पूनियां के इस बयान के बाद रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी हैं। बेनीवाल ने कहा कि हमने लोकसभा चुनावों में राष्ट्र हित में मोदी जी से गठबंधन किया था, लोकसभा चुनावों और उपचुनाव में रालोपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का खूब सहयोग किया। हमारी रालोपा भी शहरी क्षेत्र में काफी मजबूत है और हमारा भी शहरी क्षेत्रों में वजूद हैं, हम गठबंधन के पक्ष में है, लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन की पहल हमने ही की थी।

Tnxx for comment