RLP को स्थापना दिवस पर BJP ने दिया बड़ा झटका, निकाय चुनाव में नहीं करेगी गठबंधन

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक ओर अपना स्थापना दिवस मना रही हैं, लेकिन आज उनकी सहयोगी पार्टी ने एक बड़ा झटका दिया हैं। भाजपा अब रालोपा से निकाय चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी। यह फैंसला आज भाजपा ने जयपुर में हुई मीटिंग में लिया है। पूनियां का कहना हैं कि पार्टी के पास खुद का जनाधार भी हैं। हम आपको बता दे कि रालोपा और भाजपा का लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया था। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव और राजस्थान उपचुनाव में भी था।

गठबंधन तोड़ने की वजह हनुमान बेनीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दिए गए बयान को भी माना जा रहा हैं। गौरतलब हैं कि रालोपा के हनुमान बेनीवाल भाजपा से गठबंधन होने के बाद भी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते रहे है। उपचुनाव में जीत के बाद बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया हैं। हो सकता हैं इसी वजह से भाजपा ने रालोपा को साथ छोड़ने का मानस बनाया हो।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default