RCA चुनाव- वैभव गहलोत का सामना अब होगा रामप्रकाश चौधरी से, कल होगा मतदान

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

RCA चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी गई हैं, जिन उमीदवारों को नामांकन वापस लेना था, उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। अब चुनाव अधिकारी ने फाइनल सूची जारी कर दी हैं। अब RCA अध्यक्ष के लिए दो नामांकन हैं, जिनमें पहले मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं, तो दूसरे जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी हैं। अब इन दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। RCA के लिए कल दिन में मतदान होगा और मतदान के बाद ही परिणाम घोषित होगा।

हम आपको बता दे कि पहले अध्यक्ष पद के लिए रमेश8डूडी भी नामांकन कर रहे थे, लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया, जिसके बाद वैभव गहलोत अकेले ही बचे थे। लेकिन भाजपा ने भी कल ही अपने प्रत्याशी के तौर पर रामप्रकाश चौधरी का नामांकन करवा दिया। रामप्रकाश चौधरी राजेन्द्र नान्दू ग्रुप से आते हैं, जबकि वैभव गहलोत सी पी जोशी गुट से है। दोनो ही प्रत्याशीयों के बीच अब कड़ा मुकाबला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default