निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की मीटिंग, सतीश पूनियां की अध्यक्षता में बनाई रणनीति

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कल मंगलवार को जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीटिंग रखी गई, इस मीटिंग में भाजपा नेताओं ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने की, उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी भाग लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय गजेन्द्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी भी शामिल हुए थे।


निकाय चुनाव को लेकर ऐसे हुई रणनीति तैयार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर तीन स्तरों पर टीमें तैयार की गई हैं। एक टीम जो पूरे निकाय चुनाव पर प्रदेश स्तरीय समिति होगी। दूसरी जिला स्तर पर तो तीसरी निकाय स्तर पर काम करेगी और निकाय चुनाव पर नजर रखेगी

राज्य स्तरीय समिति में खुद सतीश पूनियां, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह, राजेन्द्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी जैसे बड़े नेता रहेंगें और पूरे प्रदेश में हो रहे सभी निकायों पर नजर बनाए रखेंगें।

जिला स्तरीय समिति में उस जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान जिलाध्यक्ष, उस जिले के कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, एस सी मोर्चा ले नेता जैसे बड़े नेता इस स्तर पर नजर बनाए रखेंगें, इनके साथ ही उस जिले के जिला प्रभारी भी इस टीम में शामिल होंगें।

निकाय स्तर पर उस निकाय के प्रभारी, उस निकाय क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, एस सी एस टी नेता शामिल होंगे और इस निकाय चुनाव पर पूरी नजर रखेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default