कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी गांव-गांव जाकर निकाल रहे हैं गांधी संकल्प यात्रा

INC News
0


बाड़मेर, राजस्थान।

कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद इन दिनों अपने गृह क्षेत्र बाड़मेर में ही हैं। दीवाली के बाद कैलाश चौधरी ने गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में चल रही गांधी संकल्प यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा भाजपा के द्वारा चलाई गई हैं, इसका उद्देश्य गाँधीजी के विचारों, उनके आदर्शों को और उनके संकल्प को आमजन तक पहुंचाना हैं। यह यात्रा हर जिले के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक जाएगी। यह यात्रा 120 दिन तक चलेगी। 

भाजपा ने यह यात्रा गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की थी। इसी यात्रा के तहत कैलाश चौधरी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के शिव विधानसभा में गांवो में जाकर इस यात्रा का हिस्सा बने, जहां उनका गांव के लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया। इस दौरान मंत्री कैलाश चौधरी गांव के लोगों को गाँधीजी के संकल्प और उनके आदर्शों के बारे में बताते हुए नजर आए।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default