जयपुर, राजस्थान।
आज राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का स्थापना दिवस हैं। आज ही के दिन 29 अक्टूबर 2018 को हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में इस पार्टी की नींव रखी थी। इस पार्टी ने 1 साल में कई चुनाव भी लड़े। फिलहाल इस पार्टी के पास 1 सांसद, 3 विधायक और 1 जिला परिषद सदस्य भी हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन हैं, इसकारण यह पार्टी NDA का हिस्सा भी हैं। एक साल में इस पार्टी ने काफी मुकाम भी हांसिल किये।
यह भी पढ़े- रालोपा का स्थापना दिवस, जाने एक साल बाद रालोपा कहाँ तक पहुंची? क्या उपलब्धियां रही?
एक साल में ही बन गई देश की 59 वीं क्षेत्रीय पार्टी
यूं तो देश में हजारों की संख्या में छोटी मोटी पार्टियां बनी हुई हैं। सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग से रजिस्ट्रेशन भी करवा रखा हैं, लेकिन चुनाव आयोग हर पार्टी को क्षेत्रीय दल और राष्ट्रीय दल का दर्जा नहीं देता। यह दर्जा पाने के लिए हर पार्टी को चुनाव में कुछ शर्तों के आधार पर वोट बैंक लेना होता हैं और संसद या विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होती हैं।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक साल ही में चुनाव आयोग से क्षेत्रीय दल का दर्जा ले लिया है। इस पार्टी को यह दर्जा लोकसभा चुनाव के बाद में मिला। अब इस पार्ट का चुनाव चिन्ह भी रिजर्व हो गया हैं, जब तक पार्टी को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा नहीं मिलता हैं, तब तक इनका चुनाव चिन्ह रिजर्व नहीं होता हैं, हर चुनाव में इनका चुनाव चिन्ह बदल जाता हैं।
हनुमान बेनीवाल की पार्टी राजस्थान की पहली क्षेत्रीय पार्टी बनकर उभरी है, तो देश की 59 वीं क्षेत्रीय पार्टी बन गई हैं। क्षेत्रीय पार्टी के लिए उस राज्य की विधानसभा में 2 सदस्य होने जरूरी हैं, तो संसद में एक सदस्य होना जरूरी हैं। बेनीवाल की पार्टी ने 6 महीने में यह मुकाम हांसिल कर लिया, जिसके बाद इस पार्टी को रीजनल पार्टी घोषित कर दिया गया हैं। अब इस पार्टी का चुनाव चिन्ह बोतल रिजर्व हो गया हैं।


Tnxx for comment