सरकार ने अभी तक डूडी को नहीं दी सुरक्षा, न ही किया साजिश का कोई खुलासा

INC News
0
बीकानेर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश के बाद अभी तक राजस्थान सरकार ने उनको सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई हैं, इस कारण डूडी के समर्थकों में सरकार को लेकर काफी रोष हैं। डूडी को सुरक्षा देने के लिए जगह-जगह ज्ञापन हो रहे हैं, वहीं खुद रामेश्वर डूडी ने मुख्यमंत्री गहलोत से मिलकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन अभी तक सरकार ने उनको कोई सुरक्षा नहीं दी हैं।


घटना के 10 दिन बाद भी साजिश का कोई खुलासा नहीं

डूडी की हत्या की साजिश रच रहे बदमाश 10 दिन पहले पुलिस के हाथ लग गए, लेकिन अभी तक उनकी हत्या की साजिश को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया हैं। आखिर कौन किसान नेता रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश रच रहा है? क्या यह एक राजनीतिक साजिश हैं या कुछ और? लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया हैं।

हम आपको बता दे कि हरियाणा की सिरसा पुलिस ने 2 सितम्बर को एक गिरोह को पकड़ा हैं, जो राजस्थान के कदावर कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश रच रहा था। इस गिरोह ने रामेश्वर डूडी को मारने के लिए जयपुर में रैकी भी पूरी कर ली थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default