जयपुर, राजस्थान।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति काफी गर्म हैं। यूनवर्सिटी, कॉलेजो में चुनाव को लेकर काफी सरगर्मी हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी JNVU और RU में सबसे ज्यादा गर्म माहौल हैं। NSUI और ABVP दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन दोनों ही यूनिवर्सिटी में बागियों का डर हैं। एक ओर JNVU में ABVP से बागी हुए रविन्द्र सिंह भाटी हैं, तो दूसरी ओर RU से NSUI से बागी हुए मुकेश चौधरी हैं।
दोनों ही प्रत्याशी अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं, साथ इन दोनों ही प्रत्याशियों के पास जनसमर्थन भी हैं। इन दोनों ही बागियों का डर NSUI और ABVP को हैं, क्योंकि ये दोनों ही बागी अपनी-अपनी यूनिवर्सिटी अपनी-अपनी पार्टी के लिए सर दर्द बने हुए हैं। जय नारायण व्यास विश्विद्यालय से ABVP से रविन्द्र सिंह भाटी ABVP के उमीदवार त्रिवेंद्र सिंह के वोट काट सकते हैं, तो राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI से बागी हुए मुकेश चौधरी NSUI से उमीदवार उत्तम चौधरी के वोट काट सकते हैं।

Tnxx for comment