कॉमरेड बलवान पूनियां ने विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा हैं। इसी बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल भी चल रहा हैं। सोमवार को विधानसभा में भादरा विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने विद्यार्थी मित्रों का मुद्दा उठाया। बलवान पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत को घेरते हुए विद्यार्थी मित्रों और पंचायत सहायकों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके विद्यार्थी मित्र और पंचायत सहायक खजूर के पेड़ में अटके हुए पड़े है, उनको अभी तक स्थायी कर्मचारी नहीं बनाया गया, दूसरी ओर पढ़े लिखें लोगों को आज के समय मे सिर्फ 6000 रुपये दिए जाते है, यह सोचने वाली बात हैं।

बलवान पूनियां ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूँ कि विद्यार्थी मित्रों को जब तक स्थायी नहीं किया जाता, तब तक 24600 रुपये हर महीने दिए जाएं, जब ऐसी7विधानसभा में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा विपक्ष में बैठते थे, तब आपने भी यह मुद्दा उठाया था, अब आप खुद शिक्षा मंत्री हैं, इसलिए विद्यार्थी मित्रों की भावनाओ को जरुर समझे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default