गंगानगर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब गंगानगर के सूरतगढ़ में एक और किसान ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ के गांव रघुनाथ पूरा निवासी नेतराम पर बैंक के काफी ज्यादा कर्ज था, जिसकी भरपाई के लिए कुछ दिन पहले बैंक ने नेतराम को नोटिस जारी कर कर्ज चुकाने के लिए बोला था, लेकिन नेतराम कर्ज चुकाने में असमर्थ था।
जिसकी वजह से नेतराम मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान था। गुरुवार सुबह नेतराम काम करने के लिए खेत में गया था और वहा जाकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जब परिवार वालो को इसकी खबर मिली तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। मृतक के मामा ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर रायसिंहनगर में मृतक नेतराम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

Tnxx for comment