पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार के बजट को लेकर कही यह बातें

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल वाली मोदी सरकार ने अपना केंद्रीय बजट पेश कर दिया हैं। इस बजट को सत्ता पक्ष के लोगों ने अच्छा बताया हैं, तो वहीं विपक्षी दलों ने इसे निराशाजनक बताया हैं। राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस बजट को देश के विकास वाला बजट बताया हैं। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट को लेकर क्या कहा- 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने देश के विकास को समर्पित जो बजट आज संसद में पेश किया है, वह निश्चित रूप से देश को नई दिशा देकर एक सशक्त, समृद्ध व संपन्न भारत के हमारे लक्ष्य को साकार करने वाला है। इस बजट में हर वर्ग के उत्थान की भावना को ध्यान में रखा गया है जो पूर्णतया गांव, गरीब और किसान के हितों को समर्पित है।
बजट के माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति को घर तथा हर घर तक बिजली व पानी उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराकर भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को विकास की बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं। साथ ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को चरितार्थ करते हुए भारत को विश्व में सिरमौर बनाना चाहते हैं। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब छोटे व्यापारियों को पेंशन देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बजट पेश करने के लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी सहित सम्पूर्ण केन्द्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई देती हूँ। - वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default