नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र और मांगी CBI जांच

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर लोकसभा से सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। यह पत्र महाराष्ट्र के पुणे में एक साड़ी की दुकान में आग लगने से सम्बंधित हैं। इस साड़ी की दुकान में पिछले महीने की 9 तारीख यानी 9 मई को आग लग गई थी, इस हादसे में 5 युवक झुलस कर मर गए थे। यह पांचों ही युवक राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले थे। नागौर जिला सांसद बेनीवाल का गृह क्षेत्र हैं।


यह था पूरा मामला, इसलिए मांगी सीबीआई जांच

बेनीवाल की जनसुनवाई के दौरान इन युवकों के परिजनों से सांसद से बातचीत की और बताया कि यह आग फर्जी बीमा हड़पने के लिए जानबूझकर लगाई गई थी, ताकि दुकान वाले को मोटी रकम मिल सके। परिजनों से सांसद बेनीवाल से इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की हैं। 

इसके बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना से अवगत करवाया हैं, वही बेनीवाल ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की हैं। इसके अलावा बेनीवाल ने मृतको के परिजनों को 15-15 लाख रुपए की सहायता राशि की मांग की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default