भरतपुर, राजस्थान।
लगातार पिछले काफी दिनों से राजस्थान में भाजपा कांग्रेस को घेरने की कोशिश में लगी हुई, उधर कांग्रेस में हार का मंथन चल रहा हैं, उसका फायदा भाजपा उठा रहा हैं। विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ लगातार गहलोत सरकार पर हमले कर रहे है। राठौड़ कह रहे है कि अब गहलोत सरकार नहीं चल पाएगी और ये गिरने वाली हैं। राठौड़ के अलावा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी गहलोत सरकार पर हमले कर रहे है।
राठौड़ इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे- विश्वेन्द्र सिंह
गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महाराज विश्वेन्द्र सिंह ने वापिस राजेन्द्र राठौड़ पर प्रहार करते हुए कहा कि राजेन्द्र राठौड़ अब मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं, लेकिन वो इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, वो यह सपना अभी से छोड़ दे। हमारी सरकार में सबकुछ सही चल रहा हैं। गहलोत-पायलट सब एक ही हैं। मैं कटारिया जी का भी सम्मान करता हूँ, लेकिन वो यह नहीं भूले कि वो गृहमंत्री रहते समय बुरी तरह विफल रहे थे।

Tnxx for comment